अरबिंदो हॉस्पिटल के डॉक्टर्स की टीम करेगी मोतियाबिंद के मरीजों के ऑपरेशन
इंदौर। कनाडिया रोड स्थित केबीसी हेल्थ सेंटर, मोर्या हिल्स पर श्रीमती सूठीबाई दौलतराम छावछरिया पारमार्थिक ट्रस्ट की मेजबानी में शनिवार 24 जनवरी को सुबह 9 बजे से निशुल्क नेत्र परीक्षण, चश्मा वितरण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। ट्रस्ट के प्रमुख बालकिशन छावछरिया (बल्लू भैया) ने बताया कि अरबिंदो हॉस्पिटल के नेत्र रोग विशेषज्ञों और उनके सहायकों की टीम द्वारा नेत्र परिक्षण के पश्चात चयनित मरीजों को निशुल्क चश्मे भी दिए जाएँगे और चयनित मरीजों के ऑपरेशन अरबिंदो हॉस्पिटल में किए जाएँगे। प्रबन्धक एस एन गोयल समाधान ने बताया कि कनाड़िया रोड स्थित केबीसी हेल्थ सेंटर मोर्या हिल्स पर नेत्र रोगियों के अलावा अन्य सामान्य रोग के मरीजों जैसे दंत रोग, स्त्री रोग, बाल रोग, हड्डी रोग तथा फिजियोथेरेपी के मरीजों के लिए भी समुचित चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध हैं। मरीजों के लिए बीपी, शुगर एवं अन्य पेथेलोजिकल जांचे भी निशुल्क कराई जाएगी। ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल एवं सचिव कुलभूषण मित्तल ने जरूरतमंद मरीजों से उक्त शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।
