हाई कोर्ट बार के चुनाव आज, 23 प्रत्याशियों का भाग्य तय होगा
कुल 2632 मतदाता, देर रात तक परिणाम
इंदौर। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन,इंदौर के चुनाव आज बुधवार को होने जा रहे हैं जिसमें कुल 23 प्रत्याशियों का भाग्य तय होगा। कुल 2632 मतदाता वोट डाल सकेंगे और रात तक परिणाम भी घोषित कर दिए जायेंगे।
इस चुनाव में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए सर्वाधिक पांच , पांच उम्मीदवार है जबकि सह सचिव पद पर सीधी लड़ाई है। वोटिंग की सभी तैयारियां कर ली गईं हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज द्विवेदी एवम मीडिया प्रभारी अजय मिश्रा ने बताया कि प्रातः 11 से शाम 06 बजे तक मतदान होगा। रात तक मतगणना के पश्चात परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
अध्यक्ष पद पर मनीष यादव, मनीष जैन, गौरव श्रीवास्तव, पवन जोशी एवं गोविंद पाल सिंह प्रत्याशी है। उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक तुगनावत, मधुसूदन यादव, धर्मेंद्र साहू, भावना साहू एवं अपूर्वा शुक्ला है।
सचिव पद के लिए गोविन्द राव पुरोहित,
मनीष गडकर एवं नीलेश मनौरे मैदान में हैं। सह- सचिव पद के लिए ज्ञानेंद्र शर्मा और
अमित राज में सीधा मुकाबला है।
कार्यकारिणी के 5 सदस्यो पद के लिए अमन मालवीय,, तेजस जैन, उत्कर्ष देसाई, आर्निक जैन, बालकृष्ण रॉयल, रशमेंद्र सूर्यवंशी, शेखर यादव, राहुल पांचाल प्रत्याशी है।
