महाराष्ट्र के बारामती में आज सुबह डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान लैंडिंग के दौरान अचानक क्रैश हो गया। हादसे के समय अजित पवार विमान में ही मौजूद थे।हादसा रनवे पर लैंडिंग से पहले सुबह 8.45 मिनट पर हुआ। लेंडिंग के दौरान प्लेन रनवे से उतर गया। हादसे में अजित पवार के साथ उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ की भी जान गई है।

अजीत पंवार मुंबई से एक प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन में बारामती जा रहे थे। वहां पंचायत चुनाव को लेकर उनकी 4 जनसभाएं थीं। वह बारामती में प्रचार करने जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और यात्रियों की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
