भागीरथपूरा में दूषित जल की वजह से कल रात एक और जान चली गई अब मृतकों की संख्या बढ़कर की 30 हो गई है कल शाम खुबचन्द पहलवान की मौत के बाद देर रात लक्ष्मी रजक की अपोलो हॉस्पिटल में मौत हो गई बताया जा रहा है की उल्टी दस्त की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जन्हा किडनी फेल होने पर उन्हें डायलिसिस दिया गया देर रात को अस्पताल में ही उनकी मृत्यु हो गई । लक्ष्मी रजक के पति डॉक्टर है ।
हाईकोर्ट ने कल ही भगीरथ पूरा मामले में सुनवाई करते हुए कड़ा रूख अपनाया था और मामले कि निष्पक्ष जाँच हेतु न्यायिक कमेटी गठित की है ।
