उल्टी-दस्त से पीड़ित 75 वर्षीय खूबचंद पुत्र गन्नुदास की इलाज के दौरान मौत के आज सुबह उनके परिजनों और क्षेत्र के लोगों ने शव रखकर चक्काजाम कर दिया ।चक्का जाम में कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे निर्मल मलोरिया सहित कोरी समाज के बाबूलाल बसिया गेंदालाल घुरिया चन्द्र शेखर धुर्वाकर ने माँग की की मृतक परिवारों को 1 करोड़ की सहायता राशि, परिवार के 1 सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। इंदौर कलेक्टर द्वारा चक मृतक परिवार को तुरंत 2 लाख की मदद पहुंचने का आश्वासन दिया गया ।

भागीरथपूरा में दूषित पानी से मौतों का आंकड़ा आज 30 हो गया मौतो का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आज महिला लक्ष्मी रजक की इलाज के दौरान मौत हो गई । 10 मरीज अब भी आईसीयू में भर्ती हैं, वहीं दो मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। घटना के बाद से क्षेत्र में नियमित पानी की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
