लाखों लेने के बाद नहीं दिया प्लाट कॉलोनाइजर पर केस दर्ज
इंदौर
तिलक नगर थाना क्षेत्र मैं प्लांट की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कॉलोनी के मालिक को और उनके सहयोगियों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है ।
महावीर नगर निवासी संतोष पिता सुरेंद्र शाह ने शिकायत में बताया कि आरोपी पंकज पिता शांतिलाल जैन निवासी विंध्याचल नगर, संजय पिता घनश्याम दास ओझा निवासी तिलक नगर ने अपनी कॉलोनी उदय नगर ग्राम पिपलियाहाना में भूखंड क्रमांक 52 का सौदा उनके साथ किया था। 900 वर्ग फीट के इस प्लांट का सौदा 15 लाख ₹6000 में तय हुआ था। संतोष ने अलग-अलग तरीकों में पूरी राशि आरोपियों को चुका दी। आरोपियों ने उनके पक्ष में विक्रय पत्र भी निष्पादित कर दिया लेकिन इसके बावजूद आज तक उन्हें प्लांट का कब्जा नहीं दिया। पीड़ित संतोष ने जब अपने साथ हुई इस धोखाधड़ी की शिकायत की तो आरोपीयों ने धमकाया और जान से मारने की धमकी दी ।
