
इंदौर
इंडियन इंस्टीट्यूशन ऑफ़ वेल्यूअर्स द्वारा शहर में पहली बार होटल सयाजी में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार के दौरान शहर के वरिष्ठ वेल्यूअर्स डीके जैन का विशेष सम्मान किया गया। इस मौके पर अतिथि के रूप इन्साल्वेंसी प्रोफेशनल (आईपी) टीना सारस्वत पांडे एवं छाया गुप्ता भी उपस्थित रहीं।
आयोजन समिति के समन्वयक अरविन्द अग्रवाल ने बताया कि पहली बार इंदौर में सम्पन्न हुए इस सेमीनार में देश के 12 राज्यों के 150 से अधिक वेल्यूअर्स शामिल हुए, जिन्होंने अपने-अपने व्यावसायिक अनुभवों एवं शोध कार्यों को एकदूजे से साझा करते हुए वेल्यूशन के क्षेत्र में ज्ञान, अनुभव, गुणवत्ता एवं तकनीकी दृष्टिकोण पर विचार मंथन किया। समापन प्रसंग पर आयोजन समिति की ओर से सुंदर पांडियन, जेम्स गोंजाल्विस, पराग कुलकर्णी, योगेन्द्र दुबे, संजय मित्तल, एडवोकेट रोहित दुबे, मनीष पाठक, पलक अग्रवाल एवं ललित काले ने देशभर से आए वेल्यूअर्स को देश की सबसे स्वच्छ नगरी इंदौर की ओर से स्मृति चिन्ह भेंटकर भावपूर्ण विदाई दी। अंत में समन्वयक अरविन्द अग्रवाल वेल्यूअर ने इस सफल एवं सार्थक आयोजन के लिए सबके प्रति आभार व्यक्त किया।
