
इंदौर
अग्रश्री कपल्स ग्रुप की पुरी, गंगा सागर एवं कोलकाता यात्रा आनन्द, उत्साह एवं जोश के साथ निर्विघ्न सम्पन्न हुई। ग्रुप की संस्थापक स्वाति-राजेश मंगल एवं अध्यक्ष शीतल-रवि अग्रवाल ने बताया कि ग्रुप के 51 सदस्यों ने विमान से भुवनेश्वर, वहां से सड़क मार्ग से कोणार्क सूर्य मंदिर एवं जगन्नाथपुरी पहुंचकर धर्मस्थलों के दिव्य दर्शन कर धार्मिक एवं सांस्कृतिक आनंद सहित पुण्यलाभ उठाया। गंगा सागर में स्नान, दान एवं चुनरी यात्रा के साथ सवा लाख दीपों से गंगा जी की भव्य आरती के बाद कोलकाता में सती मंदिर में भी दर्शन किए। अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी कुलभूषण-सपना मित्तल ने भी दादीजी के मंगलपाठ में शामिल होकर श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया। कोलकाता में काली माता मंदिर एवं काली घाट मंदिर में दर्शन तथा संपूर्ण समाज एवं राष्ट्र में सुख, शांति एवं सद्भावना की प्रार्थना के बाद सभी श्रद्धालु विमान से इंदौर पहुंचे। स्नेहीजनों एवं समाजबंधुओं ने विमानतल पर उनकी आत्मीय अगवानी की।
