
इंदौर
नर्मदा सेवक मंडल के तत्वावधान में समाजसेवी मनीष–अलका बंसल सिमरोल के सौजन्य से प्रतिवर्षानुसार खेड़ीघाट स्थित बृज वसुंधरा पर 1121 किलो शुद्ध घी से निर्मित हलवा प्रसाद का वितरण किया गया। दूर-दूर से आए नर्मदा भक्तों ने इस प्रसाद का पुण्य लाभ उठाया। इस सेवा प्रकल्प में बालाजी धाम मालवा मिल अनाज मंडी से जुड़े राजू अग्रवाल राधे राधे, शिव खंडेलवाल, राजेश गुप्ता, कृष्णा अग्रवाल एवं कैलाश भाई ने भी श्रमदान कर व्यवस्थाएं संभाली। नर्मदा मैया का विधिवत पूजन भी किया गया।
