आज सुबह नेहरू स्टेडियम में आयोजित मैराथन में आर्यन तोड़ी की मृत्यु हो गई वह मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला था। आर्यन मैराथन में रजिस्ट्रेशन करवा कर दौड़ में सम्मिलित हुआ था । प्रारंभिक तौर पर मौत की वजह हार्ट अटैक मानी जा रही है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

नेहरू स्टेडियम के फिनिश पॉइंट से महज 100 मीटर पहले अचानक तबीयत बिगड़ने से आर्यन गिर पड़ा कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. भरत रावत ने उसे सीपीआर दिया। इसके बाद एम्बुलेंस से एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
