जनसंवाद
वार्ड 17 में दो करोड़ की लागत से बनेगा संदीपनी स्कूल
लगभग 7.5 करोड़ के विकास कार्य की सौगात
जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम विधानसभा एक में जन समस्याओं का निराकरण निगम पुलिस प्रशासन एवं एमपीईबी के अधिकारियों के द्वारा मौके पर ही किया जा रहा है वार्ड 17 में जन संवाद कार्यक्रम में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि भारतीय जानता पार्टी का कार्यकर्ता सिर्फ चुनाव के समय ही नहीं बल्कि वर्षभर सक्रिय रहता है जिससे विकास को रफ्तार मिलती है आपने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा स्वास्थ्य के साथ स्किल्स डब्लपमेंट सेंटर जल्द ही शुरू किए जाएँगे । इस अवसर पर आपने वार्ड में लगभग 7.5 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण भी किया ।
वार्ड 17 में जन संवाद कार्यक्रम में सरकारी स्कूल की समस्याओं को निराकरित करते हुए लगभग दो करोड़ की लागत से न्यू राम नगर में संदीपनी स्कूल की घोषणा की गई इस दौरान आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि क्षेत्र के लोगों सुलभ आधुनिक सुविधाओं के साथ शिक्षा देना हमारी प्राथमिकता में है शीघ्र ही क्षेत्र में में स्क्लिस डब्लपमेंट सेंटर भी स्थापित किया जाएगा साथ ही रामनगर चार पट्टी में पानी की समस्या को देखते हुए बोरिंग की घोषणा भी मौके पर की गई साथ ही यांह आगनबाड़ी केंद्र भी शुरू किया जाएगा ।

विधान सभा एक के वार्ड 17 के सभी बूथों पर जन संवाद कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने विकास कार्यों के लोकपर्ण के साथ क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यो का निरीक्षण भी किया इस अवसर पर पार्षद शिवम यादव मंडल अध्यक्ष मालखान सिंह कुशवाह रीना परिहार वंदना नामदेव अजय कुशवाह आकाश पटेल विजय मिश्रा वीरू परिहार गोपाल चौहान दीपक पाल पिंटू यादव अनिल तिवारी विजय मिश्रा सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


