इंदौर। बाणगंगा स्थित बाणेश्वर कुंड पर तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महाकुंभ का आयोजन 13 से 15 फरवरी तक होने जा रहा है। जिसमें वैदिक विधि-विधान से शिव पार्वती विवाह की रस्मे होंगी। महाशिवरात्रि 15 फरवरी को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें 10 हजार मातृ शक्तियां कलश लेकर चलेंगी। संस्था नमो गृह (शनि) एवं सत्यमेव जयते के संरक्षक संरक्षक पूर्व पार्षद केके यादव एवं पार्षद शिवम यादव ने बताया कि शोभायात्रा में साधु-संत, महंत के अलावा सर्वधर्म, सर्व राजनीतिक दल के अलावा खिलाड़ी, प्रतिभाशाली लोगों के अलावा प्रबुद्धजन शामिल होंगे।
पार्षद शिवम यादव ने बताया कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली शोभायात्रा का यह 22 वा वर्ष है आयोजन में बेटी बचाओ, पर्यावरण, जल बचत आदि के सामाजिक संदेश भी दिए जाएंगे तीन दिवसीय आयोजन के तहत 13 फरवरी को हल्दी, मेहंदी, कुमकुम एवं दुरदुरैया की रस्मे होंगी। 14 फरवरी को रात्रि जागरण एवं 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व भव्य शोभायात्रा निकलेगी जो मरीमाता चौराहे पर पहुंचेगी।
