क्राइम ब्रांच पुलिस ने शिवाजी नगर मे एमडी ड्रग बेचते हुए मित सिसौदिया निवासी संयोगितागंज, इंदौर और शोभित उर्फ पुष्पेन्द्र ठाकुर निवासी उज्जैन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 13 ग्राम एमडी ड्रग, दो मोबाइल फोन जब्त कीये गये । पुलिस के अनुसार आरोपी पेशे से ड्रग पेडलर हैं ।
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने बीते दिनों 60 ग्राम एमडी ड्रग के साथ कुलदीप मेघवाल को गिरफ्तार किया गया था । इस मामले में । पूछताछ के दौरान कुलदीप ने जमान खान निवासी झालावाड़ का नाम उजागर किया था। बुधवार को क्राइम ब्रांच ने दबिश देकर जमान खान को गिरफ्तार किया।
