आकाश तिवारी निवासी बांगड़दा ने कर्ज से परेशान होकर बुधवार को जहर खा लिया जिससे आज उसकी मृत्यु हो गई क्रिकेट के सट्टे में पैसा हार जाने के बाद उस पर बीस लाख का कर्ज हो गया था कर्जदार उसे परेशान कर रहे थे जिसकी वजह उसने जहर खाया । उसे इलाज के लिए बुधवार को बाठिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज उसकी मौत हो गई।आकाश ने अस्पताल में दिए गए बयान में संजय उर्फ संजू पंवार, पम्मी, हरी सोनी, नरेंद्र की पत्नी और एक क्रिकेट बुकी का नाम बताया है। आकाश के मोबाइल को पुलिस ने जांच में ले लिया है।
मल्हारगंज पुलिस के अनुसार परिवार ने बताया कि आकाश दूध बांटने का काम करता था। आकाश पर काफी कर्ज हो गया था, जिसके चलते कर्जदार उसे परेशान कर रहे थे । टीआई वीरेंद्र कुशवाह ने बताया कि आकाश के बयान दर्ज किए गए हैं, जिसमें कुछ लोगों द्वारा कर्ज दिए जाने की बात सामने आई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आकाश के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
