उज्जैन में मुनि नगर तालाब के पास मंच पर चल रही पायरो आतिशबाजी के बीच सजावटी बलून में जोरदार ब्लास्ट हो गया जिससे धमाका हुआ और अफरातफरी मच गई यह कार्यक्रम भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के स्वागत के लिए आयोजित किया गया था । हादसे में आग की लपटों से प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर, भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष धीरेंद्र परिहार, मंडल उपाध्यक्ष मौसम मेहता सहित कार्यकर्ता आकाश परमार के सिर के बाल झुलस गए।
घटना में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। लेकिन इस हादसे ने आयोजकों की लापरवाही और भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों में खतरनाक आतिशबाजी पर सवाल खड़ा किया है। गनीमत रही कि अन्य बलून पायरो आतिशबाजी की चपेट में नहीं आए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं इस लापरवाही को लेकर नानाखेड़ा पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने मौके के वीडियो फुटेज भी खंगाले हैं।
