इंदौर ।देहात क्षेत्र सिमरोल में स्थित गोखनेश्वर महादेव मंदिर आश्रम में आधी रात अज्ञात बदमाशों ने लूट की नीयत से हमला कर दिया। चोरी का विरोध करने पर बदमाशों ने आश्रम के बुजुर्ग पंडित और उनके सेवक पर डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश में विशेर्षीय बुजुर्ग पंडित बालमुकुंद आचार्य अपने कक्ष से बाहर आए और घायल सेवक को बचाने का प्रयास किया। बेखौफ बदमाशों ने बुजुर्ग पंडित पर भी डंडों से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गए।चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मंदिर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है। सिमरोल थाना पुलिस ने फरियादी लालसिंह की रिपोर्ट पर अज्ञात ४ आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।सिमरोल पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में सक्रिय कंजर या पारधी गिरोहों की सक्रियता की भी जांच की जा रही है। आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।ं
