
इंदौर
प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी आज इंदौर में सुरक्षित इंटरनेट दिवस मनाया गया। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के निर्देशानुसार हर वर्ष के फरवरी माह के द्वितीय मंगलवार को सुरक्षित इंटरनेट दिवस विश्व भर में मनाया जाता है। इसी तारतम्य में इस वर्ष भारत सरकार द्वारा “सुरक्षित इंटेरनेट दिवस” को “स्मार्ट तकनीक, सुरक्षित विकल्प – एआई (आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस) के सुरक्षित और ज़िम्मेदार उपयोग” पर मनाया जा रहा हैं । विश्व इंटरनेट दिवस पर आज जागरूकता कार्यशाला का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट बाल विनय मंदिर में किया गया । इस आयोजन मे एनआईसी के निदेशक श्री शैलेंद्र कुमार नाहर, डीआईओ सुश्री शीतल पाठक ने सुरक्षित इंटरनेट विषय पर जानकारी दी और छात्र-छात्राओं से परिचर्चा कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों के प्रति जागृति बढ़ाने और सुरक्षित तरीके से इंटरनेट उपयोग करने की जानकारी भी दी। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या एवं अन्य शिक्षक गण उपस्थित रहे।
