हाई स्कूल की परीक्षा का आज पहला पेपर अंग्रेजी का था शासन ने नियमानुसार शासकीय शिक्षकों की ड्यूटी ही पर्यवेक्षक के रूप निर्धारित की है किंतु सार्वजनिक तौर पर परीक्षा में लापरवाही का मामला सामने आया है पर्यवेक्षक ने परीक्षा का पेपर अपने व्हाट्स अप स्टेट्स पर लगा दिया, शासन द्वारा कार्यवाही करते हुए तुरंत शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है ।
मामला बुरहानपुर के तुकईथड परीक्षा केन्द्र का है यन्हा हाई स्कूल परीक्षा में श्रीमती राजकुमारी सोनी प्राथमिक शिक्षिका ड्यूटी थी उन्होंने परीक्षा में लापरवाही बरतते हुए अंग्रेजी भाषा का पर्चा अपने व्हाट्सअप स्टेट्स पर लगा दिया था जो की मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण अधिनियम का उल्लंघन है । जिस पर कार्यवाही करते हुए सहायक आयुक्त जन जातीय बुरहानपुर ने तुरंत प्रभाव से शिक्षिका को निलंबित करने की कार्यवाही की है ।
