कल रात नगर निगम निगम चौराहा के सामने स्कॉर्पियो 7 गाड़ियों को टक्कर मारते हुए दुकान में जा घुसी। दुकान के बाहर खड़े 4 युवक सचिन, सौरव, अनिकेत और राज वर्मा घायल हो गए।दुकानदारो ने घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया। क्रोधित लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर दी और ड्राइवर को पुलिस के हवाले कर दिया बताया जा रहा है ड्राइवर नशे में धुत था ।
एमजी रोड पुलिस ने राहुल जैन की शिकायत पर स्कार्पियो चालक गजानंद पिता मदनलाल मालवीय निवासी भवानी नगर सांवेर रोड के खिलाफ केस दर्ज किया है। राहुल ने बताया वे दुकान में ग्राहकों को कपड़े दिखा रहे थे तभी एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो’(एमपी 09 AW 7657) गाड़ियों में टक्कर मारते हुए दुकान में आ घुसी। स्कार्पियो चालक गजानंद शराब के नशे में धुत था। चारों घायलों को सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोट आई है।
