
कॉंग्रेस हमेशा मौतों पर राजनीति करती है, इंदौर की छवि को खराब कर रहे कॉंग्रेस नेता – सुमित मिश्रा
स्तरहीन राजनीति और लगातार झूठ फैलाकर इंदौर की छवि को धूमिल करने के विरोध में कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के पुतले जलाये
इंदौर। आज दोपहर राजवाड़ा पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, मोर्चा नगर अध्यक्ष शैलजा मिश्रा, हरप्रीत सिंह बक्शी, भूपेंद्र सिंह केसरी, गोविंद पंवार की उपस्थिति में स्तरहीन राजनीति करने एवं झूठ फैलाकर इंदौर की छवि को धूमिल करने के विरोध में महिला मोर्चा द्वारा कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का पुतला जलाया गया।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि भागीरथपूरा में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना से इंदौर एक हर नागरिक आहत हुआ और उस घटना से उबरने के लिए पूरा इंदौर एकजुट होकर खड़ा रहा, आपदा की घड़ी में संवेदनशील मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा का एक एक कार्यकर्ता जनता के साथ खड़ा है। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय लगातार 4 दिन तक भागीरथपूरा में ही डटे रहे, और लगातार भाजपा कार्यकर्ता पीड़ितों के बीच रहे, लेकिन कॉंग्रेस पीडितों के बीच नहीं गई, ना पीड़ितों की सेवा की, केवल मौतों पर राजनीति कर रही है।
उन्होंने कहा मैं कॉंग्रेस से पूछना चाहता हूँ कि भोपाल गैस कांड जो एक हादसा नहीं सुनियोजित हत्याकांड था, जिसमें प्रदेश के 10000 से अधिक निर्दोष नागरिक हताहत हुए उनके आरोपी अपराधी को सरकारी गाड़ी और हवाई जहाज में बैठाकर भगाने का काम कॉंग्रेस के नेताओं और उनके तथाकथित परिवारों के संरक्षण में हुआ है, 1984 में हजारों निर्दोष सिखों का का नरसंहार हुआ, क्या सिख परिवारों में जाकर एक भी कॉंग्रेस नेता ने उनका दुख बांटने का काम किया ?
श्री मिश्रा ने कहा कि इंदौर स्वच्छता में लगातार आठवीं बार नंबर वन बना, लेकिन कॉंग्रेस के नेता बयानबाजी कर इंदौर की जनता की सहभागिता, सफाई मित्रों की मेहनत, अधिकारियों की कर्मठता पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे है। कॉंग्रेस नेता लगातार झूठ फैलाकर इंदौर की छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं और केवल मौतों पर राजनीति कर रहे है, ऐसी स्तरहीन राजनीति पर कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को शर्म आना चाहिए। उन्हें इंदौर की छवि को खराब करने पर इंदौर की जनता, स्वच्छता पुरूस्कार को फर्जीवाड़ा बताने पर कर्मवीर सफाई मित्रों व अधिकारियों से माफ़ी मांगना चाहिए।
महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के पुतलों को सड़क पर पटक कर चप्पलों से पीटा और पैरों से रोंद डाला। इस दौरान मोर्चा कार्यकर्ता जीतू पटवारी शर्म करो,,, शर्म करो, कॉंग्रेस पार्टी हाय हाय, इंदौर की जनता का अपमान नहीं सहेंगे,,,सहेंगे के नारे लगाते हुए पुतले जलाये।
इस अवसर पर मंजू ठाकुर, स्वाति काशीद, कंचन गिदवानी, वृंदा गौड, विशाल यादव, वरुण पाल, नितिन शर्मा, सर्वजीत गौड, निशा यादव, कविता यादव, सुधा सुखयानी, माधुरी जायसवाल, शिवानी अड़सपुरकर, शीला गुप्ता, सुनीता गुरंग, लीना तिवारी, सुनीता जयपाल, सुनीता पिपलोदिया, राधा कुशवाह, देविका कौशल, गायत्री कुमावत, नारायणी बरेठा, हरविंदर कौर, इंद्रा गेहलोत, पुष्पा चौधरी, दीपा श्रीवास्तव, आभा जानी, इंदू शर्मा, मोनिका सबनीस, मनोरमा शर्मा, परमजीत कौर, संगीता जायसवाल, दीपा गौड़, रिंकी रायकवार, रचना रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं।
भागीरथ पूरा से भी प्रदर्शन में महिलाएं शामिल हुई
भागीरथपूरा से सोना चौरसिया, लक्ष्मी वर्मा, गीता यादव, अनीता छाबड़ा, छाया रावल , विजेता दीदी, मंजू ठाकरे, पूजा मिश्रा, मीना यादव , राधा केथुनिया आदि शामिल हुई।
