बांग्लादेशी और रोहिंग्या जिहादियों की तर्ज पर कांग्रेस ने किया पथराव पुलिस जांच की मांग

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि पत्थरबाजों का समर्थन करने वाली कांग्रेस, अब खुद पत्थरबाजी पर उतर आई है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का प्रतिकात्मक आंदोलन लोकतांत्रिक तरीके से चल रहा था। सर्व विदित है,कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के इशारे पर नई दिल्ली में इंटरनेशनल एआई सबमिट के दौरान भाजपा का विरोध किया, भाजपा का विरोध करे लेकिन भाजपा का विरोध करते करते अब कॉंग्रेस भारत का विरोध करने लगी है, देश की प्रतिष्ठा को धूमिल करने पर उतर आई है, कॉंग्रेस। राहुल गांधी के इशारे पर दिल्ली में प्रदर्शन कर भारत की गरिमा को ठेस पहुंचायी गई और यहां कॉंग्रेस नेताओं ने पत्थरबाजी कर इंदौर को जम्मू कश्मीर बना दिया, जिहाद पर उतर आई है, कॉंग्रेस। शांति के टापू इंदौर के लोकतंत्र को कुचलने का काम कर रही हैं। इंदौर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा और भाजपा कार्यकर्ताओं पर पथराव किया गया। देश, प्रदेश व इंदौर में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्व कांग्रेस कार्यालय के अंदर मौजूद थे, इन जिहादी मानसिकता के पत्थरबाजों ने कांग्रेस नेताओं के संरक्षण में कांग्रेस कार्यालय पर पत्थर, ईंट, ब्लॉक टाइल्स, पानी की बोतल, पानी की बोतल में रेत भरकर एकत्रित कर पथराव किया। कांग्रेस ने कश्मीर में पत्थरबाजों का समर्थन किया, हिंदू धर्म यात्रा पर पत्थर फेंकने वाले पत्थरबाजों का समर्थन किया। इंदौर में पूर्व में हुए दंगों में दंगाइयों पत्थरबाजों का समर्थन किया और आज कांग्रेस खुद पत्थरबाजी पर उतर आई है। कॉंग्रेस के नेता भाजपा की महिला नेत्रियों को अमर्यादित इशारे कर रहे थे। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेसी कुकृत्य की निंदा करते हुए मांग की है कि पत्थरबाजी में जिहादी मानसिकता के बांग्लादेशी और रोहिंगया समर्थक जिहादियों का हाथ तो नहीं है, जिस तरह कॉंग्रेस कार्यालय पर पत्थर, ईंट, ब्लॉक टाइल्स इत्यादि एकत्रित किया गया, इसकी जांच होना चाहिए, दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की जाना चाहिए।
