
इंदौर साजन नगर नवलखा स्थित खाटू श्याम नर्मदेश्वर शिव मंदिर पर रंगभरी ग्यारस, 27 मार्च को शाम 6 बजे से रंगारंग फाग महोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर समिति के प्रमुख सुरेश रामपीपल्या एवं साजन नगर रहवासी संघ के अध्यक्ष सुजीत शर्मा ने बताया कि समाजसेवी विष्णु बिंदल, अरविन्द बागड़ी एवं राजेश बंसल के मार्गदर्शन में इस मौके पर भजन गायक सुनील शर्मा एवं उनके साथी मनोहारी भजनों की प्रस्तुतियां भी देंगे। मंदिर पर एकादशी के उपलक्ष्य में श्याम बाबा का भव्य एवं मनोहारी श्रृंगार कर 56 भोग भी समर्पित किए जाएँगे।
