पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, संभाग प्रभारी रणवीरसिंह रावत, प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह राजपूत, नगर प्रभारी राजेश सिंह सोलंकी और नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे
इंदौर। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महामंत्री सुधीर कोल्हे, महेश कुकरेजा और कैलाश पिपले ने बताया कि आज 26 फरवरी को दोपहर 3 बजे विट्ठल रुक्मणी गार्डन, केसर बाग रोड पर भाजपा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान की नगर कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
नेताओं ने बताया कि कार्यशाला में तीन सत्र होंगे। उद्घाटन सत्र के प्रारंभ में अध्यक्षीय उद्बोधन सुमित मिश्रा देंगे। उद्घाटन सत्र को पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन संबोधित करेंगी। इसके पश्चात प्रशिक्षण वर्ग से संबंधित जानकारी पीपीटी के माध्यम से अशोक अधिकारी कार्यकर्ता को देंगे। प्रशिक्षण वर्ग की भूमिका प्रशिक्षण वर्ग संभाग प्रभारी अनंत पंवार रखेंगे। द्वितीय सत्र में “नवाचार” विषय पर प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह राजपूत और “पंच परिवर्तन” विषय पर नगर प्रभारी राजेश सिंह सोलंकी कार्यकर्ताओं मार्गदर्शन देंगे। समापन सत्र में संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे। प्रशिक्षण वर्ग से संबंधित “जिज्ञासा एवं समाधान” वरिष्ठ नेता दिलीप पटौदिया करेंगे।
कार्यशाला में सांसद, महापौर, विधायक, नगर पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष-महामंत्री, प्रकोष्ठ के संयोजक, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, प्रशिक्षण महाभियान की मंडल टोली के कार्यकर्ता अपेक्षित रहेंगे।
