रंग-भक्ति में सराबोर हुआ वातावरण, मातृशक्ति मंडल के आयोजन में भजनों पर झूमे श्रद्धालु
आकाश विजयवर्गीय ने सुनाए भजन…

इंदौर। फाल्गुन मास की पावन बेला में शहर के यादवनंद नगर क्षेत्र में खाटू श्याम फाग उत्सव भव्य और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। मातृशक्ति मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस दिव्य आयोजन ने श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का अनुपम दृश्य प्रस्तुत किया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सपरिवार शामिल हुए। मातृशक्ति मंडल की श्रीमती पिंकी गोलू सैनी ने बताया कि आयोजन कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं पूर्व विधायक व आईडीसीए अध्यक्ष आकाश विजयवर्गीय
के मार्गदर्शन और संरक्षण में संपन्न हुआ। दोनों जनप्रतिनिधियों के प्रति आयोजकों ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से ही ऐसे सांस्कृतिक-धार्मिक आयोजनों को निरंतर बल मिल रहा है। कार्यक्रम स्थल हनुमान वाटिका, यादवनंद नगर में बाबा खाटू श्याम का भव्य दरबार सजाया गया। आकर्षक फूलों, रोशनी और धार्मिक प्रतीकों से सजे दरबार ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे परिसर में “जय श्री श्याम” के जयकारे गूंजते रहे।
बाबा श्याम के चरणों में अपनी आस्था अर्पित की।
फाग उत्सव के दौरान भक्तिमय भजनों की मधुर प्रस्तुतियों ने वातावरण को भावविभोर कर दिया।
पूर्व विधायक व आईडीसीए अध्यक्ष आकाश विजयवर्गीय ने भी भजनों की प्रस्तुति दी उन्होंने
मीठे रस से भरियो राधा रानी लागे… भजन सुनाया तो राधा कृष्ण के साथ मातृशक्तियों के साथ खूब झूमे। वही भजन गायकों ने आज बृज में होली रे रसिया ….
रंग ले के खेलते गुलाल ले के खेलते …होली आई होली आई ….. जैसे कई फाग गीत पर फूलों ओर प्राकृतिक गुलाल से श्रद्धालु सराबोर हो गए।
श्याम भक्ति में रंगे गुलाल और पुष्प वर्षा के साथ फाल्गु उत्सव की परंपरा को पूरे उत्साह से निभाया गया। श्रद्धालु भजनों पर झूमते-गाते नजर आए और बाबा श्याम के चरणों में अपनी आस्था अर्पित की। आयोजन को सफल बनाने में मातृशक्ति मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय , अशोक चौहान चांदु नेता, प्रेम विजयवर्गीय , गोलू सेनी , सनी तिवारी ,गोविंद पवार, चंदन सिंह बेस, मुन्ना साहू, जितेंद्र विश्वकर्मा,
कृष्ण वर्मा, प्रेम साहू, वर्षा शर्मा गीतांजलि , रीता प्रजापत, लता मानकर, बेबी दबंडे मौजूद थे । मंडल की ओर से पिंकी गोलू सैनी सहित सभी सदस्यों ने अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत किया और कार्यक्रम के समापन पर सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
