भंवर कुआ थाना क्षेत्र के शिव पार्वती नगर में आज चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, शिव पार्वती नगर, पालदा निवासी 20 वर्षीय आदित्य पुत्र जयराम जमरे का बुधवार दोपहर घर के पास किसी बात को लेकर अज्ञात बदमाशों से विवाद में बदमाशों ने आदित्य के सीने में चाकू मार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
परिवार के मुताबिक, होली खेलने के दौरान तेजाजी चौक में रहने वाले अरुण नाम के युवक से उसकी कहासुनी हुई थी। इसके बाद अरुण ने उसे चाकू मार दिया। दोस्त उसे घायल अवस्था में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आदित्य और उसका परिवार बड़वानी का रहने वाला है आदित्य पालदा क्षेत्र में ही एक निजी कंपनी में काम करता था ।
