मंत्री सिलावट ने मुख्यमंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री का जताया आभार
इंदौर
इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए पुल-पुलिया और सड़क निर्माण के कार्यों के लिए एक करोड रुपए से अधिक की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने इन कार्यों की मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया है।
श्री सिलावट की पहल पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 1 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से विभिन्न ग्राम पंचायतों में ये निर्माण कार्य कराए जाएंगे। जारी आदेशानुसार सांवेर जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत अजनोद में पुलिया निर्माण के लिए 10 लाख रुपये, ग्राम पंचायत कजलाना के ग्राम कटक्या में पुलिया निर्माण के लिए 15 लाख रुपये, ग्राम पंचायत चित्तोड़ा के ग्राम टूमनी में पुलिया निर्माण के लिए 10 लाख रुपये, ग्राम दर्जीकराडिया में पुलिया निर्माण के लिए 10 लाख रुपए, ग्राम कायस्थखेड़ी में पुलिया निर्माण के लिए 10 लाख रुपए, ग्राम कटक्या में पुलिया निर्माण के लिए 10 लाख रुपए, ग्राम बघाना में सीसी रोड और नाली निर्माण के लिए 10 लाख रुपए, ग्राम पंचायत लसूडिया परमार में रोड निर्माण के लिए 15 लाख रुपए तथा ग्राम तराना में पुलिया निर्माण के लिए 15 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है।
मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने इन विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय नागरिकों को विशेष रूप से बरसात के समय राहत मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में विकास की गति और तेज होगी।
