मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भूतपूर्व केन्द्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के लोकप्रिय राजनेता, भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री श्रद्धेय माधवराव सिंधिया की जयंती पर नमन कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वर्गीय श्री सिंधिया की अद्वितीय दूरदर्शिता से शिक्षा, खेल, पर्यटन, रेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति के नए आयाम स्थापित किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रद्धेय माधवराव सिंधिया ने आधुनिकता, लोक कल्याण और नवाचार से देश के प्रति उनका समर्पण सदैव वंदनीय रहेगा।
