अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति एवं बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन के तत्वावधान में अगला शिविर 14-15 मार्च को आनंद नगर में

इंदौर अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति, बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं हेल्थ फॉर भारत फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में श्रीमती नीनादेवी अग्रवाल की पुण्य स्मृति में चलाए जा रहे स्वास्थ्य परीक्षण अभियान के अंतर्गत स्नेह नगर स्थित अग्रसेन भवन पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 1140 समाज बंधुओं ने शामिल होकर अपनी विभिन्न 32 प्रकार की जांचे कराई। शिविर के समापन में सांसद शंकर लालवानी, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा एवं पार्षद मृदुल अग्रवाल अतिथि के रूप में उपस्थित थे जिन्होंने खुलेमन से इस आयोजन की सराहना करते हुए समाज बंधुओं से इस अभियान का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने का आग्रह किया।
अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद गोयल एवं बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन के प्रमुख विनोद अग्रवाल के मार्गदर्शन में शिविर में पहले दिन 550 तथा दूसरे दिन 590 समाज बंधुओं ने आकर अपनी जांचे कराई। हेल्थ फॉर भारत फाउंडेशन की टीम के 20 चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ ने सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक सभी तरह की जांचे पूरी की। फाउंडेशन की प्रमुख विनिता कोठारी ने बताया कि अधिकांश समाज बंधुओं में मधुमेह एवं मोटापे की प्रारम्भिक स्थिति पाई गई है जिनका समय रहते उपचार संभव है। इस अवसर पर शिविर संयोजक किशोर गोयल, अरविन्द वेल्यूअर, शीतल तोडीवाला, अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के पूर्व अध्यक्ष गोविन्द सिंघल, संजय बांकड़ा, पीडी अग्रवाल महू, समाजसेवी महेश मित्तल, बबलू मित्तल, पुष्पा गुप्ता, पिंकी रवि अग्रवाल, नितेश अग्रवाल कालू, राजू नेत्रम सहित बड़ी संख्या में उपस्थित समाज बंधुओं ने समाजसेवी विनोद अग्रवाल द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को अपने किस्म का अनूठा और अनुकरणीय सेवा कार्य बताया।
शिविर में प्रतीक गुप्ता, सौरभ गोयल बालाजी, श्रीमती निर्मला जिंदल, शशि एरन, उमेश मंगल, प्रकाश मामा, सचिन अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, अशोक वूबना, राजेश रामबाबू एवं रानू कालू मित्र मंडल के सदस्यों का भी उल्लेखनीय योगदान रहा। इनके अलावा प्रगति क्लब, दादी संगठन, दादी दरबार, अग्र मंच, अग्रसेन क्लब, अग्रसेन यूथ क्लब, अग्रवाल मित्र मंडल, नवचेतना महिला मंडल, अग्रसेन माधवी क्लब, अग्रसेवा सारथी, राधा सत्संग, अग्रवाल समाज जूनी इंदौर, अग्रवाल समाज सयोगितागंज, अग्र साथिया, द रॉयल फैमिली सहित करीब 20 संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी समाज बंधुओं को शिविर स्थल पहुँचने और जांच कराने के लिए प्रेरित किया। अगला शिविर 14-15 मार्च को नवलखा चितावद क्षेत्र स्थित आनंद नगर गार्डन पर सुबह 8 बजे से आयोजित होगा।
