केन्द्रीय साईं सेवा समिति की मेजबानी में दिनोंदिन उमड़ रहा सैलाब-आज नीलकंठ कॉलोनी जिंसी क्षेत्र में निकलेगी प्रभात फेरी

इंदौर । सुदामा नगर क्षेत्र मंगलवार को साईंमय बना रहा। सुबह श्री केंद्रीय सांई सेवा समिति के तत्वावधान में ई सेक्टर स्थित रवि बरकडे भाऊ के निवास पर साईं बाबा की पालकी का पूजन कर सैकड़ों साईं भक्तों की मौजूदगी में प्रभात फेरी का शुभारंभ हुआ। पहली बार इस क्षेत्र में बाबा की प्रभात फेरी और पालकी निकाली गई। इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव के परिजनों सहित समूचे सुदामा नगर क्षेत्र में घर-घर बाबा की पालकी और भक्तों का आत्मीय स्वागत हुआ। अधिकांश घरों पर रंगोली सजाकर दीप लगाए गए और आतिशबाजी भी हुई। पालकी जहां-जहां से निकली, भक्तों का सैलाब जुड़ता चला गया। सांई बाबा के सर्वधर्म समभाव के संदेश के अनुरूप साईं द्वार से ही भक्तों का काफिला जुड़ने लगा था जिसमें सभी धर्मों के लोग शामिल हुए। शीतला सप्तमी के संयोग के कारण महिला भक्तों का उत्साह भी देखने लायक था।
श्री केन्द्रीय सांई सेवा समिति के अध्यक्ष गौतम पाठक, प्रदीप यादव और समीर जोशी ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ रवि बरकड़े के निवास पर पालकी के पूजन के साथ हुआ। जैसे-जैसे बाबा के भक्तों का काफिला आगे बढ़ता गया, स्वागत और अगवानी तथा पूजन का जोश और उत्साह भी कई गुना बढ़ता चला गया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निवास पर उनके माता-पिता एवं अन्य परिजनों ने बाबा की पालकी का पूजन किया। यात्रा में शामिल साईं भक्तों और क्षेत्र के रहवासियों ने पूरे क्षेत्र को रंगोली, दीपों और फूलों से सजाया था। इस दौरान साईं भक्तों को गुरुवार 26 मार्च को बड़ा गणपति से छत्रीबाग साईं मंदिर तक साईं भक्त ब्रह्मलीन विनिता पाठक की स्मृति में निकाली जाने वाली साईंराम पालकी यात्रा का न्योता भी दिया गया।
यात्रा में भजन गायक प्रदीप परमार, ध्रुव सेठी और अक्षत शर्मा की प्रस्तुतियों ने पूरे समय साईं भक्तों को मंत्रमुग्ध बनाकर थिरकाए रखा। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः बरकड़े निवास पहुंची जहाँ आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर केन्द्रीय साईं सेवा समिति की ओर से आलोक खादीवाला, राकेश ठाकुर, वासुदेव चावला, पिंकी भाटिया, मोहन पहलवान, अशोक गायकवाड, ज्ञानेश्वर होलकर, सुनील वालेकर, निलेश केदारे, मुकेश कराडिया, दीपक वालेकर, विजय आगवाने, संतोष भुसारी, संजय शर्मा, सुनील खंडागले, बल्लू राठोर आदि ने सुदामा नगर क्षेत्र के साईं भक्तों का स्वागत किया। महाआरती में पूरब कपूर, अभिषेक जोशी, मनोहर सोलंकी, महेश शाह, लक्की वर्मा, प्रतीक आमेरिया, निक्की चौधरी, उमेश शर्मा, प्रशांत चावड़ा, सुधीर चौहान, अजय वर्मा, धीरज गोयल, चिराग तिवारी, दीपक अगवाने, शंकरलाल चौधरी, जयदीप फणसे, राजू जांगिड, तरुण केतके, गोपाल शर्मा, सौरभ यादव, दिलीप चावला, विनय यादव, सचिन टाँके, राजेश परमार, विशाल मथोलिया ने भाग लिया। मातृशक्ति का समूह लतिका चंद्रातेरे के साथ पूरे समय चलता रहा। प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ।
आज नीलकंठ कॉलोनी में – बुधवार 11 मार्च को सुबह 5.30 बजे से राधा नगर नीलकंठ कॉलोनी में साईं भक्त चंद्रशेखर पंवार के राधा नगर हरिराम बाबा मंदिर के पास से बाबा की पालकी एवं प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रभात फेरी राधा नगर से नीलकंठ कॉलोनी चौथी पलटन, छिपा बाखल, मल्हारगंज, टोरी कोर्नर वाली गली से जिंसी होते हुए पुनः राधा नगर मंदिर पर समापन होगा। 12 मार्च को द्रविड़ नगर, 13 मार्च को हवाबंगला क्षेत्र में निकलेगी। यह सिलसिला 26 मार्च तक चलेगा।
