इंदौर इंदौर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के आवलीपुरा फार्महाऊस पर जुआ खेला जा रहा था। पुलिस के मुखबीर ने सूचना दी उसी के आधार पर पुलिस ने दबीश देकर वहां जुआ खेल रह १८ जुआरियों को पकड़ा, लेकिन फायदा उठाकर ६ जुआरी फरार हो गए। कार्रवाई में साढ़े १३ लाख रु. के साथ ३० मोबाइल और दो कार भी पुलिस ने जब्त की। बताया जा रहा है कि २४ जुआरी जुआ खेल रहे थे। इनमें से ६ फरार हुए उनकी जानकारी भी पुलिस जुटा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई में बड़गोंदा और इंदौर की पुलिस भी शामिल हुई क्योंकि यह ग्रुप हमेशा अलग-अलग स्थान परिवर्तित कर बड़ा जुआ खेलता था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहले भी देवास, धार, इंदौर के फार्महाऊस और होटल में यह ग्रुप जुआ खेलनें का काम कर चुका है। मानपुर थाना के उपनिरीक्षक मिथुन ओसारी के मुताबिक आरोपी अलिया उर्फ आलाउद्दीन पिता पीरमोहम्मद निवासी ग्राम बाजार चौक मनावर, विजय पिता राजमल मोदी निवासी चोपाटी रोड सदर बाजार कानवन जिला धार, आशिक पिता चुन्नू खान निवासी मोमीनपुरा महेश्वर, ओमप्रकाश पिता जगदीश राठौड़ निवासी श्रीकृष्ण पिता बसंतीलाल वाणी विनोबा मार्ग जोबट, अभिषेक पिता नन्दकिशोर सरसोरे निवासी गणेश घाट खारी बावड़ी बड़नगर जिला उज्जैन, अखिलेश पिता बालकृष्ण जंवर निवासी सदर बाजार बाग जिला धार, धीरज पिता गजानन्द कर्मा निवासी नाहर कालोनी शाहपुरा गोगावा जिला खरगोन, राकेश पिता कालूजी चौधरी निवासी ग्राम रातीमाली झाबुआ, बृजसिंह पिता हिन्दूसिंह यादव निवासी बीएनपी मेन गेट जिला देवास, रवि पिता शिवनारायण चौधरी ग्राम सिरोलिया थाना बारोठा जिला देवास, सागर पिता गोपाल सेन निवासी ग्राम अमोदिया थाना राजगढ़ बताया गया। पुलिस मानपुर ने बताया कि जो ५ आरोपी फरार हुए उसमें प्रमुख जगदीश राठौर उर्फ अंकल उर्फ कूबड़ा निवासी राजगढ़ जिला धार प्रमुख है। वहीं गोपाल निवासी लिम्बोदी इन्दौर, पप्पू धोबी निवासी राजगढ़, आशीष जैन नवासी बखतगढ़ बदनावर जिला धार और फार्म हाऊस का केयर टेकर रंजीत जाट निवासी रामपुरिया मानपुर को पुलिस ढूंढ रही है। पुलिस का कहना है कि अभी २५ मोबाइल जब्त हुए और ५ फरार आरोपियों के पास भी ५ मोबाइल थे उन्हें भी जब्त किया जाएगा इस तरह ३० मोबाइल, २ कार स्विफ्ट डिजायर एमपी-०९ डब्ल्यूडी १९५० और हुण्डी ओरा कार एमपी-०९ एपी ०४८७ को भी जब्त किया गया है। पुलिस ने १३ लाख ६७ हजार ९७१ रु. जब्त होने की पुष्टि भी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है। इस बंगले पर इस बात पर अंगुलियां उठ रही है कि यह बंगला किसी वरिष्ठ अधिकारी का बताया जा रहा है।
