केन्द्रीय साईं सेवा समिति की मेजबानी में घर-घर सजाई रंगोली और लगाए दीपक – पुलिसकर्मियों के परिजनों ने भी किया पूजन

इंदौर
श्री केंद्रीय सांई सेवा समिति के तत्वावधान में चल रहे 32 वें साईं बाबा महोत्सव में प्रतिदिन सुबह प्रभात फेरी एवं साईं बाबा की पालकी यात्रा के क्रम में बुधवार को जिंसी, राधा नगर, नीलकंठ कॉलोनी एवं चौथी पल्टन पुलिस लाइन सहित समूचा क्षेत्र साईं बाबा के जयघोष से गुंजायमान बना रहा। घर-घर बाबा की पालकी का पूजन तो हुआ ही, भक्तों ने घरों के सामने रंगोली एवं दीप सज्जा कर अपनी श्रद्धा भक्ति का इजहार किया। बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों ने भी बाबा की पालकी का पूजन किया। बुधवार को निकली इस यात्रा की सभी व्यवस्थाएं मातृशक्ति ने बखूबी संभाली।
श्री केन्द्रीय सांई सेवा समिति के अध्यक्ष गौतम पाठक, प्रदीप यादव और समीर जोशी ने बताया कि सैकड़ों साईं भक्तों की मौजूदगी में चंद्रशेखर पंवार के निवास पर बाबा की पालकी के पूजन के साथ प्रभात फेरी का शुभारंभ हुआ। बाबा के जयघोष के उत्साहपूर्व माहौल में जैसे-जैसे प्रभात फेरी आगे बढती गई, वैसे-वैसे समूचे क्षेत्र में बाबा की अगवानी को लेकर जबर्दस्त उत्साह बढ़ता रहा। मातृशक्ति और युवतियों ने भजन गायक प्रदीप परमार, अक्षत शर्मा और ध्रुव सेठी के भजनों पर नाचते-गाते हुए साईं भक्तों एवं पालकी पर पुष्प वर्षा की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कृपाशंकर शुक्ला भी भाव-विभोर होकर बाबा की पालकी का पूजन करने आए और कुछ समय तक प्रभात फेरी में शामिल रहे। इस दौरान राधा नगर, नीलकंठ कॉलोनी, चौथी पलटन, मल्हार पलटन, तम्बोली बाखल, रामगंज, जिंसी एवं अर्जुन पलटन सहित पूरे क्षेत्र को दुल्हन की तरह सजाया गया था। घर-घर रंगोली और दीपों की कतारें सजाकर बाबा की पालकी की अगवानी की गई। समापन अवसर पर आयोजित महाआरती में आलोक खादीवाला, पिंकी भाटिया, चिराग तिवारी, मोहन पहलवान, ज्ञानेश्वर होलकर, भाऊ शिंदे, संतोष भुसारी, बंटी यादव खलीफा, विशाल सोनी, अंकित यादव पहलवान, भुरु यादव, पिंटू यादव, अमन तिवारी, उमंग कौशल, अमन कसेरा सहित सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। केन्द्रीय समिति की ओर से अमित पंवार, संजय शर्मा, महेश शाह, लक्की वर्मा, प्रतीक आमेरिया, निक्की चौधरी, उमेश शर्मा, प्रशांत चावड़ा, राधेश्याम माली, तरुण केतके, रवि बरकडे, गोपाल शर्मा, विनय यादव, जयदीप फणसे, दीपक जोशी, शंकरलाल चौधरी, भगवान वाकोडे, राजेश परमार एवं विशाल मथोलिया ने साईं भक्तों को 26 मार्च को साईं भक्त विनिता पाठक की स्मृति में बड़ा गणपति से छत्रीबाग साईं मंदिर तक राम नवमी पर निकलने वाली साईंराम यात्रा का न्योता दिया। मातृशक्ति की ओर से लतिका चंद्रातेरे, अनिता तिवारी, प्रिया सिसोदिया, पूर्णिमा गौर, रितु गौर, नीलम श्रीवास्तव, अनु जोशी, रेखा शिंदे, गुंजन तिवारी, भावना यादव, संगीता पंचाल एवं श्रीमती सत्तन यादव सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने पालकी यात्रा की सभी व्यवस्थाएं संभाली।
आज द्रविड़ नगर में – गुरुवार 12 मार्च को सुबह 5.30 बजे से द्रविड़ नगर, रणजीत हनुमान के पीछे साईं भक्त तरुण केतके के निवास से बाबा की पालकी एवं प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 13 मार्च को सत्यदेव नगर, हवाबंगला के पीछे लक्की वर्मा के निवास से, 14 को उषा नगर स्थित गजसिं शनि मंदिर के पास मधुकर बुधे के निवास से, 15 को राम बाग स्थित नारायण बाग चौराहे के पास विनायक एवेन्यू से, 16 को बंगाली चौराहा स्थति प्रीति नगर में गावडे जिम के पास मोहन पालीवाल के निवास से, 17 को खजराना गणेश मंदिर के पास गोयल विहार कॉलोनी में सुनील शर्मा के निवास से, 18 मार्च को वीणा नगर, श्याम नगर मेन राधिका सोसाइटी स्थित अशोक गायकवाड के निवास से बाबा की पालकी एवं प्रभात फेरी सुबह 5.30 बजे से निकलेगी। यह सिलसिला 26 मार्च तक चलेगा।
