राउ विधानसभा की धरती से विधायक मधु वर्मा ने इंदौर की जनता को दिया हिंदू मुस्लिम एकता का संदेश
“इंदौर से गूंजी एकता की आवाज”
“जब इफ्तार बना भाईचारे का त्योहार”
“राऊ विधानसभा से निकला सौहार्द का संदेश”
इंदौर (रईस पटेल 98270 34222) हिंदू मुस्लिम रोजा इफ्तार का भव्य आयोजन अपना गार्डन नायता मुंडला में दिलावर पटेल जनपद द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप से राउ विधानसभा के विधायक मधु वर्मा व किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री रवि रावलिया शामिल हुए इनके साथ ही भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए रमज़ान के पाक महीने में इंदौर की राऊ विधानसभा से एकता और भाईचारे की ऐसी तस्वीर सामने आई… जिसने हर दिल को छू लिया। बड़ी संख्या में हिंदू मुस्लिम के साथ ही कई समाज सेवी शिक्षाविद और पत्रकार भी पहुंचे थे गवर्नमेंट डिपार्टमेंट से भी कई लोगों को आमंत्रित किया गया था कार्यक्रम में थाना तेजाजी नगर के टी. आई. श्री देवेंद्रसिंह मरकाम भी पहुंचे साथ ही समीर पटेल पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर भी मौजूद रहे
“कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण”
सभी समाज के लिए उनके खान-पान और संस्कृति के हिसाब से ही भोजन तैयार किया गया जहां पर मसालेदार खाना तैयार था तो वही डिनर में लजीज व्यंजन रबड़ी मिठाई व अन्य पकवान भी बनाए गए थे
सभी ने इस भव्य आयोजन की तारीफ की और कहा कि इस तरह के आयोजन हमेशा होते रहना चाहिए ऐसे कार्यक्रम समाज को जोड़ते हैं, दिलों को करीब लाते हैं और पूरे प्रदेश को एकता और तरक्की का संदेश देते हैं। इंदौर से यह आयोजन सिर्फ एक इफ्तार पार्टी नहीं, बल्कि हिंदू-मुस्लिम एकता और सामाजिक सद्भाव का एक मजबूत संदेश बनकर सामने आया है। हर तरफ कार्यक्रम की प्रशंसा हो रही थी वहीं पर सभी आए हुए मेहमानों का आयोजक दिलावर पटेल जनपद व उनके बेटे आबेदिन पटेल ने सभी मेहमानों का तहे दिल से स्वागत किया और आभार प्रकट कर धन्यवाद दिया इंदौर की राऊ विधानसभा से निकला यह आयोजन सिर्फ एक इफ्तार नहीं… बल्कि हिंदू-मुस्लिम एकता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की एक शानदार मिसाल बन गया।
