केन्द्रीय साईं सेवा समिति की मेजबानी में परीक्षा देने जा रहे स्कूली बच्चों ने भी बाबा की पालकी का किया पूजन

इंदौर
रणजीत हनुमान, द्रविड़ नगर, उषा नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को सुबह साईं बाबा के साथ रणजीत हनुमान के जयघोष और आरती की मंगल ध्वनि से समूचा क्षेत्र गूंजता रहा। श्री केंद्रीय सांई सेवा समिति के तत्वावधान में चल रहे 32 वें साईं बाबा महोत्सव में साईं बाबा की पालकी एवं प्रभात फेरी की शुरुआत सुबह रंगोली, दीप सज्जा, आतिशबाजी और मनोहारी भजन संकीर्तन पर नाचते गाते चल रही मातृशक्ति के साथ हुई। साईं भक्त तरुण केतके के द्रविड़ नगर स्थित निवास पर पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुई इस यात्रा का पूरे क्षेत्र में घर-घर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत हुआ।
श्री केन्द्रीय सांई सेवा समिति के अध्यक्ष गौतम पाठक, प्रदीप यादव, तरुण केतके एवं समीर जोशी ने बताया कि साईं बाबा के जयघोष के उत्साहपूर्व माहौल में जैसे-जैसे प्रभात फेरी आगे बढती गई, रास्ते में मिलने वाले स्कूली बालक बालिकाओं के सिर श्रद्धा से बाबा की पालकी के समक्ष झुकने लगे। परीक्षा देने जा रहे बच्चे भी बाबा से प्रार्थना करते देखे गए। समूचे क्षेत्र को पालकी यात्रा के लिए रंगबिरंगी पताकाओं और अन्य सामग्री से सजाया गया था। भजन गायक प्रदीप परमार, अक्षत शर्मा और ध्रुव सेठी के मनोहारी भजनों पर तो साईं भक्त सम्मोहित होकर पूरे समय थिरकते रहे। मातृशक्ति और युवतियों ने भी भजनों पर नाचते गाते हुए बाबा की आराधना की। अनेक श्रद्धालु भोलेनाथ और राधा कृष्ण के स्वरुप में आए कलाकारों के साथ भी नाचते गाते रहे। समापन अवसर पर हुई महाआरती में पूर्व पार्षद एवं महापौर प्रतिनिधि भारत पारख, आलोक खादीवाला, पिंकी भाटिया, मोहन पहलवान, चिराग तिवारी, ज्ञानेश्वर होल्कर, निलेश केदारे, ओम शिवगिरी, गुड्डू यादव, दिव्यांश केतके, रुपेश भोंडवे, संतोष भुसारी, सुनील शर्मा, धीरज गोयल एवं संजय शर्मा सहित सैकड़ों भक्तों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। समिति की ओर से बल्लू राठोर, सुनील खंडागले, मनीष वालेकर, महेश शाह, रिंकू गौर, दीपक वालेकर, लक्की वर्मा, प्रतीक आमेरिया, निक्की चौधरी, उमेश शर्मा, प्रशांत चावड़ा, रवि बरकडे, विनय यादव, गोपाल शर्मा आदि ने 26 मार्च को राम नवमी पर साईं भक्त ब्रह्मलीन विनिता पाठक की स्मृति में बड़ा गणपति से छत्रीबाग साईं मंदिर तक निकलने वाली साईंराम यात्रा का न्योता क्षेत्र के रहवासियों को दिया। प्रभात फेरी में दीपक जोशी, राहुल चौहान, जयदीप फणसे, शंकरलाल चौधरी, भगवान वाकोडे, राजेश परमार, विशाल मथोलिया तथा मातृशक्ति की ओर से अनु जोशी, निशा चौधरी एवं संगीता पांचाल भी शामिल रहे। पिछले आठ दिनों से चल रही बाबा की पालकी और प्रभार्ट फेरी में दिनोंदिन साईं भक्तों का सैलाब उमड़ने लगा है। प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ।
आज सत्यदेव नगर में – शुक्रवार 13 मार्च को सुबह 5.30 बजे से सत्यदेव नगर, हवाबंगला के पीछे लक्की वर्मा के निवास से, 14 को उषा नगर स्थित गजसिं शनि मंदिर के पास मधुकर बुधे के निवास से, 15 को राम बाग स्थित नारायण बाग चौराहे के पास विनायक एवेन्यू से, 16 को बंगाली चौराहा स्थति प्रीति नगर में गावडे जिम के पास मोहन पालीवाल के निवास से, 17 को खजराना गणेश मंदिर के पास गोयल विहार कॉलोनी में सुनील शर्मा के निवास से, 18 मार्च को वीणा नगर, श्याम नगर मेन राधिका सोसाइटी स्थित अशोक गायकवाड के निवास से बाबा की पालकी एवं प्रभात फेरी सुबह 5.30 बजे से निकलेगी। यह सिलसिला 26 मार्च तक चलेगा।
