Screenshot

*प्रदेश के तीन सांसदों (इंदौर सांसद शंकर लालवानी सतना सांसद गणेश सिंह एवं रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ) ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक साथ इंदौर रीवा ट्रेन को नियमित करवाने हेतु मांग की।*
*साथ ही सीधी सिंगरौली सांसद डॉ राजेश मिश्रा जी ने भी रेल मंत्री से इंदौर सिंगरौली एक नई ट्रेन चलाए जाने हेतु मांग की।*
*इस ट्रेन के नियमित होने से वर्ष 2028 उज्जैन में होने वाले सिंहस्त में विंध्य क्षेत्र से आने वाले लाखों लोगों को भी सहूलियत होगी।*
*सामाजिक संस्था विंध्याचल सोशल ग्रुप के अध्यक्ष आर पी शर्मा सचिव दिलीप मिश्रा एवं मीडिया प्रभारी डॉ आर एन मिश्रा ने बताया कि इंदौर जिले में निवासरत लाखों विंध्य वासियों एवं सामाजिक संस्था विंध्याचल सोशल ग्रुप इंदौर के द्वारा कई वर्षों से की जा रही मांग अम्बेडकर नगर इंदौर रीवा ट्रेन को नियमित करवाने हेतु प्रदेश के तीन सांसदों इंदौर सांसद शंकर लालवानी सतना सांसद गणेश सिंह एवं रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने लोकसभा में प्रश्नकाल (शून्यकाल ) के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विन वैष्णव जी के समक्ष अपनी बात रखते हुए, अम्बेडकर नगर इंदौर रीवा ट्रेन को नियमित करवाने की मांग कर रेल मंत्री जी को ज्ञापन (पत्र ) भी सौंपा। साथ ही सीधी सांसद डॉ राजेश मिश्रा जी ने इंदौर से सिंगरौली हेतु एक नई ट्रेन चलवाने की मांग की है। ज्ञात रहे कि जब से इंदौर रीवा ट्रेन का संचालन शुरू हुआ था तभी से विंध्य वासियों ने इस ट्रेन को नियमित करवाने हेतु लगातार मांग कर रहे है। यह ट्रेन अभी सप्ताह में मात्र तीन दिन ही चलती है। जिससे ट्रेन में लगातार वेटिंग बनी रहती है। गर्मी के समय व त्योहारों के समय तो इस ट्रेन में दो दो महीने तक लगातार वेटिंग बनी रहती हैं।*
*ग्रुप के पूर्व सचिव अवधेश तिवारी एवं मीडिया प्रभारी डॉ आर एन मिश्रा ने बताया कि विंध्य क्षेत्र के (रीवा सीधी सतना शहडोल उमरिया मैहर अनूपपुर एवं मऊ गंज जिले के ) लाखों लोग इंदौर महू पीथमपुर धार झबुआ मनावर बड़वानी देपालपुर हातोद ,सांवेर सहित देवास उज्जैन जिले में भी निवास करते है। जिनके एक मात्र ट्रेन इंदौर रीवा ट्रेन संचालित होती है। इस ट्रेन के नियमित होने से यात्रियों को तो सुविधा मिलेगी ही साथ ही रेलवे का भी राजस्व बढ़ेगा। एवं विंध्य वासियों साथ साथ देवास उज्जैन भोपाल बीना सागर दमोह एवं कटनी के लोगों को भी सुविधाएं मिलेगी। डॉ आर एन मिश्रा ने बताया कि इस ट्रेन के नियमित होने से मालवा क्षेत्र के लोगों को भी धार्मिक यात्राएं मैहर मां शारदा भवानी,चित्रकूट,रामबन खजुराहो प्रयागराज अयोध्या काशी बनारस तक के लिए भी सहूलियत एवं सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।*
