केन्द्रीय साईं सेवा समिति की मेजबानी में समूचा क्षेत्र गूंजता रहा साईं बाबा के जयघोष से – आज नंदा नगर में
इंदौर
केन्द्रीय साईं सेवा समिति से जुड़े शहर के 200 से अधिक साईं मंदिरो के श्रद्धालुओं ने बुधवार को वीणा नगर, श्याम नगर एवं आसपास के क्षेत्रों को साईं बाबा के जयघोष से गुंजायमान बनाए रखा। अलसुबह राधिका सोसाइटी स्थित साईं भक्त अशोक गायकवाड के निवास पर सैकड़ों साईं भक्तों ने बाबा की सुसज्जित पालकी का अभिषेक पूजन कर भजनों पर नाचते-गाते हुए पालकी यात्रा का शुभारंभ किया। पूरे क्षेत्र को साईं भक्तों ने रंगोली, दीपों, पताकाओं और फूलों से सजाया था। पालकी यात्रा के साथ चल रहे सैकड़ों साईं भक्तों का जोश देखने लायक था। बाबा की पालकी जहाँ-जहाँ से निकली, घर-घर पूजन और आरती का सिलसिला पूरे समय चलता रहा। भक्तों पर भी पुष्प वर्षा होती रही।
श्री केन्द्रीय सांई सेवा समिति के अध्यक्ष गौतम पाठक, प्रदीप यादव, चंदू कुंजीर एवं अशोक गायकवाड ने बताया कि वीणा नगर, श्याम नगर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले के दिनों से बाबा की पालकी यात्रा और प्रभात फेरी के आगमन की जोरदार तैयारियां की जा रही थी। पूरे क्षेत्र में प्रत्येक घर के सामने रंगोली और पुष्प एवं विद्युत सज्जा के साथ पालकी का पूजन और उसके बाद आरती का सिलसिला चलता रहा। भजन गायक प्रदीप परमार और अक्षत शर्मा के भजनों पर युवाओं, महिलाओं, युवतियों और बच्चों के समूह झूमते हुए चलते रहे। भोलेनाथ और राधा कृष्ण के स्वरूप में आए कलाकारों की मौजूदगी में हुई आरती में धर्मेन्द्र सिंह चौहान, महेंद्र सिंह गौड़, पुरुषोतम सिंह, आलोक खादीवाला, रिंकू गौर, नीरज यादव, कमलेश गायकवाड, समीर जोशी, मोहन पहलवान, संजय शर्मा, पिंकी भाटिया, ज्ञानेश्वर होल्कर, संतोष भुसारी सहित अनेक साईं भक्त शामिल हुए। क्षेत्र के रहवासियों को केन्द्रीय समिति की ओर से बल्लू राठोर, बसंत सांवले, कपिल खंडेलवाल, लक्की वर्मा, सुनील खंडागले, दिलीप चावला, तरुण केतके, प्रतीक आमेरिया, निक्की चौधरी, गोपाल शर्मा, मुकेश कराडिया, विनय यादव आदि ने 26 मार्च को राम नवमी पर साईं भक्त ब्रह्मलीन विनिता पाठक की स्मृति में बड़ा गणपति से छत्रीबाग साईं मंदिर तक निकलने वाली साईंराम यात्रा का न्योता दिया। बाबा की आरती में विनय यादव, सचिन वर्मा, विकास सिंह, कपिल जोशी, राहुल चौहान, शंकरलाल चौधरी, भगवान वाकोडे, राजेश परमार एवं विशाल मथोलिया एवं मातृशक्ति की ओर से लतिका चंद्रातेरे और निशा चौहान भी उपस्थित थे।इस दौरान बाबा के जयघोष से खजराना क्षेत्र गुंजायमान होता रहा। प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ।
आज नंदा नगर क्षेत्र में – गुरुवार 19 मार्च को सुबह 5.30 बजे से नंदा नगर अनूप टॉकीज के सामने स्थित विनोद यादव बब्बू भैया के निवास से, 20 को विष्णुपुरी एनेक्स स्थित पिंकी भाटिया के निवास से, 21 को मुखर्जी नगर बाणगंगा स्थित राधू जायसवाल के निवास से, 22 को तिलक नगर स्कूल के पास निलय समीर जोशी के निवास से, 23 मार्च को स्कीम 71, सेक्टर डी स्थित ज्ञानेश्वर होल्कर के निवास से तथा 24 मार्च को भैरव भवानी मंदिर, भोई मोहल्ला रामबाग चौराहा के पास विनय प्रदीप यादव के निवास से बाबा की पालकी एवं प्रभात फेरी सुबह 5.30 बजे से निकलेगी। यह सिलसिला 26 मार्च तक चलेगा। 26 मार्च को राम नवमी के उपलक्ष्य में सुबह 5 बजे साईं भक्त विनिता पाठक की स्मृति में साईंराम पालकी यात्रा का भव्य आयोजन बड़ा गणपति से छत्रीबाग साईं मंदिर तक होगा।
