अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा वैश्य एकता दिवस
पर स्व. रामदास अग्रवाल की जन्म जयंती एवं गौसेवा

इंदौर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के संस्थापक, पूर्व सांसद एवं वैश्य रत्न रामदास अग्रवाल की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की मध्यप्रदेश ईकाई द्वारा इंदौर में 2 स्थानों पर गौसेवा कर वैश्य एकता दिवस मनाया गया। विमानतल मार्ग स्थित विद्याधाम और उसके पश्चात एमआर 10 रोड स्थित दिव्य शक्ति पीठ पर संगठन की प्रदेश ईकाई के अध्यक्ष अतुल खंडेलवाल एवं शहर अध्यक्ष नितिन अग्रवाल के नेतृत्व में अग्रवाल एवं वैश्य संगठनों की ओर से चेतन एरन, शिवनारायण अग्रवाल, रितेश राजवंशी, आकाश बंसल, हर्ष गोयल, अमित अग्रवाल, गोविन्द अग्रवाल, सचिन अग्रवाल एवं कुश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने गौसेवा कर वैश्य एकता दिवस मनाया। इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजसेवी शारदा देवी खंडेलवाल, मनोज खंडेलवाल, राजू खंडेलवाल, पंकज खंडेलवाल, गिरीश खंडेलवाल, हर्शल सेठी, दीपक खंडेलवाल, आशीष खंडेलवाल सहित समाज बंधुओं ने अपने परिजनों सहित शामिल होकर गौसेवा का पुण्य लाभ उठाया और स्व. रामदासजी अग्रवाल के सेवा कार्यों का पुण्य स्मरण किया।
