
इंदौर
अग्रवाल समाज हाइवे क्षेत्र पालदा की मेजबानी में हिन्दू नववर्ष एवं गुढी पडवा के उपलक्ष्य में क्षेत्र के 500 परिवारों ने मिलकर धूमधाम से वरुण विक्ट्री परिसर में नए वर्ष की अगवानी की। सभी समाज बंधुओं ने विधि विधान से गुढी का पूजन कर सभी देवी देवताओं से समाज एवं राष्ट्र में सुख, शांति और सद्भाव की प्रार्थना की। संगठन के संस्थापक अरविन्द बागड़ी ने बताया कि इस अवसर पर गुड-धनिया, श्रीखंड, फलाहारी खिचड़ी का वितरण कर समाज बंधुओं ने एक दूसरे को शुभकामनाएँ दी। उत्साह और श्रद्धा से भरपूर इस कार्यक्रम में क्षेत्र के मनीष अग्रवाल, दिलीप पालदा, सतीश गोयल हरसूद, अभिषेक मित्तल, संदीप गोयल ऑटो, विकास मित्तल, ज्योति अग्रवाल, नारायण एरन, घनश्याम मित्तल, राजू बंसल एवं निधि बागड़ी सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु मौजूद थे।
