केन्द्रीय साईं सेवा समिति की प्रभात फेरी की अगवानी में पूरे क्षेत्र को सजाया दुल्हन की तरह – आज तिलक नगर क्षेत्र में

इंदौर
बाणगंगा क्षेत्र के मुखर्जी नगर से केन्द्रीय साईं सेवा समिति की मेजबानी में निकली साईं पालकी यात्रा और प्रभात फेरी का शनिवार को क्षेत्र में घर-घर रंगोली, दीपक एवं पुष्प सज्जा कर आत्मीय स्वागत किया गया। शहर के 200 से अधिक साईं मंदिरो से जुड़े भक्तों ने मुखर्जी नगर में सफाई मित्रों को आमंत्रित कर उन्हें फल एवं उपहार भी भेंट किए। क्षेत्र के पार्षद राधू जायसवाल के निवास पर बाबा की पालकी के पूजन में पार्षद विजय परमार, पूर्व पार्षद भूपेंद्र चौहान सहित सैकड़ों साईं भक्तों ने नाचते गाते हुए अपनी भागीदारी दर्ज कराई। साईं भक्तों ने आज भी जगह-जगह मूक परिंदों को ग्रीष्म काल में दाना-पानी देने के लिए सकोरे भेंट किए। इस दौरान समूचा क्षेत्र बाबा के जयघोष से गुंजायमान बना रहा।
केन्द्रीय साईं सेवा समिति के तत्वावधान में सुबह मुखर्जी नगर स्थित पार्षद राधू जायसवाल के निवास पर सैकड़ों परिवारों ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ बाबा की पालकी का पूजन किया। भजन गायक प्रदीप परमार और मुकेश महाराज ने अपने भजनों से साईं भक्तों को पूरे समय थिरकाए रखा। इस दौरान आलोक खादीवाला, शिवबाबा यादव, चंदू कुंजीर, समीर जोशी, मोहन पहलवान, ज्ञानेश्वर होल्कर, संतोष भुसारी, भूपेंद्र सिंह भाटिया, भुरु यादव, धीरज गोयल, बल्लू राठौर, लक्की वर्मा आदि ने क्षेत्र के साईं भक्तों को 26 मार्च को राम नवमी पर साईं भक्त ब्रह्मलीन विनिता पाठक की स्मृति में बड़ा गणपति से छत्रीबाग साईं मंदिर तक निकलने वाली साईंराम यात्रा का न्योता दिया। समापन अवसर पर साईं भक्त सुनील खंडागले, महेश शाह, रिंकू गौर, प्रतीक आमेरिया, निक्की चौधरी, उमेश शर्मा, विनय यादव, प्रेम अरुण, प्रशांत चावड़ा, राजू अगवाने, विजय अगवाने, जयदीप फणसे, राजू जैन, दीपक जोशी, राहुल चौहान, शंकरलाल चौधरी, राजेश परमार आदि ने भजनों पर नाचते गाते हुए अपनी खुशियाँ व्यक्त की। मातृशक्ति की ओर से अर्चना जायसवाल, निशा चौहान, निशा चौधरी एवं लतिका चंद्रातेरे ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ।
आज तिलक नगर क्षेत्र में – रविवार 22 मार्च को सुबह 5.30 बजे से तिलक नगर स्कूल के पास निलय समीर जोशी के निवास से, 23 मार्च को स्कीम 71, सेक्टर डी स्थित ज्ञानेश्वर होल्कर के निवास से तथा 24 मार्च को भैरव भवानी मंदिर, भोई मोहल्ला रामबाग चौराहा के पास विनय प्रदीप यादव के निवास से बाबा की पालकी एवं प्रभात फेरी सुबह 5.30 बजे से निकलेगी। 25 मार्च को शाम को बड़ा गणपति से छत्रीबाग साईं मंदिर तक मनुहार यात्रा निकालकर 26 मार्च को राम नवमी के उपलक्ष्य में सुबह 5 बजे साईं भक्त विनिता पाठक की स्मृति में निकलने वाली साईंराम पालकी यात्रा का न्योता दिया जाएगा। समूचे यात्रा मार्ग को बाबा के भक्तों द्वारा विशेष रूप से सजाया जा रहा है।
