
इंदौर श्री अग्रवाल हिन्डोनिया पंचायत महिला मंडल के तत्वावधान में मल्हारगंज तेलीबाखल स्थित पंचायत भवन पर गणगौर व्रत का सामूहिक उद्यापन समारोह श्रीमती उमा गोपाल गोयल के मार्गदर्शन में आयोजित कर तेलीबाखल से दलिया पट्टी होते हुए ढोल ढमाकों सहित गणगौर का रंगारंग बाना निकाला गया जिसमें श्रीमती पिंकी अग्रवाल, रश्मि गोयल, प्रीति गोयल, लता गोयल, श्रद्धा भगवान एवं शैली मित्तल सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर महिलाओं ने गणगौर का पूजन कर दोहे भी सुनाए और अपने व्रत का उद्यापन भी किया। श्रीमती उमा गोपाल गोयल ने उत्सव की सभी व्यवस्थाओं को बहनों के सहयोग से संभाला और एकदूसरे को गणगौर व्रत पर बधाई एवं शुभकामनाएँ सौंपी।
