
इंदौर। देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीद-ए-आजम, अमर क्रांतिकारी, शहीद सरदार भगत सिंह जी की शहादत दिवस पर राजमोहल्ला चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता, भाजपा नेता श्री प्रकाश पारवानी, पार्षद श्रीमती कंचन गिदवानी, मंडल अध्यक्ष श्री सावन वर्मा, शुभम गुप्ता, कपिल शर्मा, मोहन राठौड़, रमेश खत्री, सिख समाज के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर शहीद हेमू कालानी जी की जयंती पर कलेक्टर चौराहा पर स्थित उनकी प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण कर उनके कार्यो को याद किया।इस दौरान सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पार्षद कंचन गिदवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में सिंधी समाज के पदाधिकारी व नागरिक उपस्थित रहे।
