
इंदौर । इंदौर को स्वच्छता के क्षेत्र में देशभर में अग्रणी बनाए रखने की दिशा में महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा आज फूटी कोठी क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 83, जोन क्रमांक 15 में REC लिमिटेड के CSR (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) सहयोग से निर्मित सुलभ शौचालय परिसर का विधिवत लोकार्पण किया गया। महापौर प्रतिनिधि भारत पारख, क्षेत्रीय पार्षद जितेंद्र राठौर, रमेश खत्री सहित निगम के अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। लोकार्पण अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में शहर के सफाई मित्र एवं सार्वजनिक सुविधाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह सुलभ शौचालय परिसर नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराएगा, उन्होंने REC लिमिटेड के CSR सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि निजी संस्थाओं की सहभागिता से शहर में जनसुविधाओं का विस्तार संभव हो पा रहा है।
