E W S अधिकारों के लिए करणी सेना की E W S क्रांति
उज्जैन में 26 अक्टूबर को करणी सेना प्रमुख अनुराग प्रताप सिंह करेंगे शुरुआत
इंदौर से सैकड़ों वाहनों से हजारों राजपूत होंगे रवाना
इंदौर। श्री राजपूत करणी सेना E W S (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग ) को समान अधिकार और सुविधा दिलाने के लिए करणी सेना मध्य प्रदेश में E W S क्रांति शुरू कर रही है। इस मुहिम की शुरुआत 26 अक्टूबर को उज्जैन से होगी।करणी सेना प्रमुख अनुराग प्रताप सिंह राघव ने बताया इंदौर के साथ सावेर, देपालपुर , राउ, महू से भी करणी सेना के पदाधिकारी भी पहुंचेंगे । करणी सेना प्रमुख अनुराग प्रताप सिंह राघव ने कहा कि हमारा उद्देश्य किसी वर्ग का विरोध करना नहीं है बल्कि अपने समाज को उसका उचित हक दिलाना आर्थिक रूपभी से पिछड़े सवर्ण वर्ग भी राष्ट्र निर्माण की धारा में समान सम्मान का अधिकारी है।
करणी सेना प्रमुख अनुराग प्रताप सिंह राघव के नेतृत्व में यह आयोजन 26 अक्टूबर को उज्जैन में होगा। यह आंदोलन गरीबों और स्वर्णों के भविष्य से जुड़ा है। इसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्ण वर्ग के युवाओं को शिक्षा रोजगार और सामाजिक सुरक्षा में उनका हक दिलाना है ।कार्यक्रम का शुभारंभ 26 अक्टूबर रविवार को उज्जैन में दशहरा मैदान से दोपहर 12 बजे होगा इसके बाद एक विशाल सभा शहीद पार्क में आयोजित की जाएगी।श्री राघव ने कहा कि करणी सेना की मांग है E W S आरक्षण 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत किया जाए ।हमारा उद्देश्य किसी वर्ग का विरोध करना नहीं है बल्कि अपने समाज को उसका उचित हक दिलाना आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्ण वर्ग भी राष्ट्र निर्माण की धारा में समान सम्मान का अधिकारी है।
इंदौर से सैकड़ों वाहनों से हजारों राजपूत होंगे रवाना
करणी सेना के संभागीय अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह ने बताया कि इंदौर से सैकड़ों वाहनों से हजारों राजपूत प्रातः 11 बजे महाराजा छत्रसाल प्रतिमा से रवाना होंगे । ठाकुर संतोष सिंह बताया कि स्लोगन लिखी तख्तियां के साथ पारंपरिक वेशभूषा में क्षत्रिय सरदार शामिल होगे । इंदौर से कमल सिंह जादौन, दिग्विजय सिंह सोलंकी , अजीत सिंह , अमित सिंह जादौन, गणेश सिंह चौहान , नरेंद्र सिंह भाटी, नितेश सिंह भाटी , नीरज प्रताप सिंह , डॉक्टर अंजनी सिंह चौहान , राहुल बना, ए के सिंह , गोपाल ठाकुर , बी एस राजपूत, शैलेंद्र सिंह , हरेंद्र सिंह , राहुल सिंह , रविनेश सिंह सहित कई पदाधिकारी पहुंचेंगे ।12.30 बजे उज्जैन E W S क्रांति में शामिल होंगे । इसके अलावा देपालपुर , महू , सावेर, राउ के साथ ही अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में करणी सेना के पदाधिकारी शामिल होंगे ।
