6 सितंबर को निकलेगी भव्य मशाल यात्रा, इंदौर से रवाना होंगे पदाधिकारी

इंदौर। ईडब्ल्यूएस सरलीकरण और आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर करणी सेना कालवी विचारधारा का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। सड़क से संसद तक जन-जागरण का महाअभियान के तहत मध्यप्रदेश में आंदोलन का पांचवां पड़ाव विदिशा में होगा।इसको लेकर 6 सितंबर को शाम 5 बजे विदिशा में भव्य मशाल यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा ईडब्ल्यूएस क्रांति के जनक और करणी सेना सुप्रीमो अनुराग प्रताप सिंह राघव के नेतृत्व में निकलेगी।यात्रा की तैयारी को लेकर रविवार को महालक्ष्मी नगर स्थित गायत्री विला में बैठक आयोजित की गई, जिसे करणी सेना सुप्रीमो अनुराग प्रताप सिंह राघव ने संबोधित किया।बैठक में तय किया गया कि इंदौर शहर से भी करणी सेना के पदाधिकारी 6 सितंबर को बायपास टोल के पास से विदिशा के लिए रवाना होंगे और मशाल यात्रा में शामिल होंगे।
पांचवां पड़ाव विदिशा
करणी सेना द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत उज्जैन, इंदौर, शाजापुर, धार के बाद अब पांचवां पड़ाव विदिशा में होने जा रहा है।संगठन का कहना है कि यह सिर्फ मशाल यात्रा नहीं, बल्कि उस उम्मीद की मशाल है जो हर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के दिल में जल रही है।यह उस आवाज का संकल्प है जो कहती है – व्यवस्था सरल हो, अवसर समान हों और न्याय सबके लिए हो।
मुख्य मांगें –
1. ईडब्ल्यूएस सरलीकरण हो – वर्तमान में जटिल प्रक्रिया को सरल किया जाए ताकि पात्र गरीब परिवारों को आसानी से लाभ मिल सके।
2. आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू हो – जाति नहीं, आर्थिक स्थिति को आधार बनाकर सभी वर्गों के गरीबों को समान अवसर मिले।
करणी सेना सुप्रीमो अनुराग प्रताप सिंह राघव ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती, तब तक यह जन-जागरण अभियान जारी रहेगा।
प्रदेश संरक्षक कमल सिंह जादौन , प्रदेश संगठन महामंत्री दिग्विजय सिंह, सोलंकी ,इंदौर शहर अध्यक्ष महिला इकाई मोनिका सिंह बेस, इंदौर नगर संयोजक राजेंद्र सिंह ठाकुर, संगठन मंत्री अजीत सिंह ठाकुर, प्रदेश संयोजक संतोष सिंह ठाकुर, हरेंद्र सिंह चौहान, गोपाल सिंह पवार, दरबार सिंह परमार, प्रद्युमन सिंह तोमर, कॉलेज इकाई नगर अध्यक्ष शुभम सिंह राजपूत ,नगर उपाध्यक्ष अभिराज सिंह तोमर ,कॉलेज इकाई अध्यक्ष मयंक सिंह तोमर ,शैलेंद्र सिंह राणा , राहुल बन्ना, लक्ष्य बना, आरव बना, मौजूद थे ।
