सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में आयोजित प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पत्रकारो के सम्मान समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रकवि पूर्व विधायक सत्यनारायणजी सत्तन ने कहा की बिना डरे सत्य को सामने लाना ही पत्रकार साथियों का कर्तव्य है ।
विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अरविंदजी तिवारी ने कहा कि सर्व ब्राह्मण समाज के उत्थान और संगठन के लिए जो भी काम किए जा रहे हैं उन कार्य में पत्रकार बंधु भी शामिल रहेंगे।
अतिथि स्वागत समाज के अध्यक्ष योगेशजी मिश्रा (मुन्ना भैया) कन्नू जी मिश्रा, लालजी तिवारी ने किया।
प्रेस क्लब के महासचिव प्रदीप जोशी एवं कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी उपाध्यक्ष सुश्री प्रियंका पांडे एवं संजय त्रिपाठी कार्यकारिणी सदस्य अभय तिवारी, विजयजी भट्ट महिला प्रतिनिधि सुश्री पूनमजी शर्मा
को शाल श्रीफल एवं प्रसंस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन पं विकासजी अवस्थी ने किया एवं आभार पं. दिनेशजी शर्मा ने माना।कार्यक्रम समन्वय अंकित त्रिवेदी अभय तिवारी बंटी दीक्षित विशाल पालीवाल राजेश शर्मा राजू शुक्ला निलेश दवे अनिल जोशी ने किया।
