1. मप्र के छिंदवाड़ा में 9 बच्चों की मौत का जिम्मेदार कफ सिरप में जहरीले केमिकल की मिलावट है, इसकी तमिलनाडु सरकार ने भी पुष्टि कर दी है। तमिलनाडु सरकार ने श्रीसन कंपनी की कांचीपुरम यूनिट और कोल्ड्रिफ कफ सिरप को बेन कर दिया है सिरप में 48.6% डाईथाइलीन ग्लॉयकाल की मिलावट है। ये एक जहरीला केमिकल है।
2. करोड़ों के फर्जीवाड़े के अलावा चैतन्यानंद पर इंस्टीट्यूट की 17 स्टूडेंट्स ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। चैतन्यानंद अभी 5 दिनों की पुलिस रिमांड पर है।
3. खंडवा में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए हादसे में जान गंवाने वाले 11 लोगों का शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे के बाद पाडलफाटा गांव में शोक का माहौल है। सीएम डॉ. मोहन यादव भी यहां पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने पीड़ितों को 1-1 करोड़ मुआवजा की मांग की |
4. कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा- RSS दंगे भड़काती है। यह एक नॉन रजिस्टर्ड संस्था है। दिग्विजय सिंह ने झांसी में कहा कि RSS कहती है कि मुस्लिमों की आबादी बढ़ी है। सच्चाई यह है कि हिंदुओं से ज्यादा मुस्लिम आबादी घटी है। उन्होंने ये भी कहा है कि अगर कोई ‘आई लव मोहम्मद’ कहता है तो इसमें मुकदमा दर्ज करने की क्या जरूरत है।
5. देवास जिले के हैवतपूरा में 19 माह की बेटी के साथ कुएं में महिला के छलाँग लगाने से दोनों की मौत हो गई है । पुलिस को पारिवारिक विवाद की आशंका है ।
6. मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को सोयाबीन की फसल के नुकसान के लिए बड़ी राहत देते हुए 653 करोड़ की सहायता राशि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वन क्लिक से जारी की है ।
7. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के निष्क्रिय खातों और बिना दावे वाली जमा राशि की मात्रा को कम करने के लिए एक साल की प्रोत्साहन योजना लाने की घोषणा की। इस योजना के तहत बैंकों को खातों के निष्क्रिय रहने की अवधि और उसमें मौजूद जमा राशि के आधार पर अलग-अलग दरों पर प्रोत्साहन मिलेगा। यह योजना एक अक्टूबर, 2025 से 30 सितंबर, 2026 तक लागू रहेगी।
