1.भोपाल में दो दिनी कलेक्टर और कमिश्नर कॉन्फ्रेंस का सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अधिकारी ड्राइविंग सीट पर न आएं बल्कि आसपास रहकर व्यवस्थाओं का संचालन करें। लगातार दौरे करें, किसी गांव में रात्रि विश्राम भी करें और लोगों से संवाद करें। इस दौरान छात्रावास, स्कूल, आंगनबाड़ी, राशन दुकान, निर्माण कार्यों, हॉस्पिटल आदि का औचक निरीक्षण भी करें। कॉन्फ्रेंस में मध्यप्रदेश के सभी 55 जिलों के कलेक्टर, एसपी समेत 250 से अधिक अफसर शामिल हो रहे हैं।
2. इंदौर में ट्रक फिर हुआ बेकाबू. .इंदौर में लगातार ट्रक हादसे हो रहे हैं और यह करीब तीसरी घटना है, जिसमें ट्रक कहर बनकर दौड़ा… शुरुआती खबर है कि अर्जुन बड़ौद मार्ग पर फिर ट्रक क्रमांक एमपी 09 जीएच 3057 ने कई लोगों को कुचला है, जिसमें दो बच्चे भी शामिल हैं..!
3.इस वर्ष का केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार सुसुमु कितागावा (जापान), रिचर्ड रॉबसन (ऑस्ट्रेलिया) और उमर एम. याघी (अमेरिका) को मिला है। स्वीडन की रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने इसकी घोषणा कर दी है । पुरस्कार के रूप में 11 मिलियन स्वीडिश क्रोना (10.3 करोड़ रुपए), सोने का मेडल और सर्टिफिकेट मिलेगा। यह प्राइज मनी इन तीनों के बीच बंटेगी। पुरस्कार 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में दिए जाएंगे।
4.इंदौर और उज्जैन जिले के किसान आज बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों के साथ हातोद से इंदौर तक रैली के साथ पहुंचे। यह रैली इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर को निरस्त करने, सोयाबीन की खरीदी समर्थन मूल्य पर करने और मुआवजा दरें बढ़ाने जैसी मांगों को लेकर शहर में ट्रेक्टर ले जाने से रोकने पर किसानों में नाराजगी है और नारेबाजी की जा रही है टेक्टर को पार्किंग व्यवस्था सिरपुर तालाब पर की गई है जन्हा से किसान पैदल मार्च कर कलेक्टर कार्यालय पर ज्ञापन देंगे
5.कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और बगैर डिग्री के इलाज करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए है तथा हर्ष क्लिनिक सील किया गया है ।
