1.भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में DSP के साले की मौत का मामला सामने आया है। आरोप है कि देर रात पार्टी के दौरान पुलिस ने युवक उदित की पिटाई की थी। इसका सीसीटीवी भी सामने आया है, घटना के बाद बेहोश हुए उदित को उसके दोस्तों ने एम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
2.मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई में गुरुवार शाम को दो समुदायों के बीच हुए हंगामे के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 30 लोगों पर केस दर्ज हुआ है। बैतूल एसपी वीरेंद्र जैन ने देर रात दो सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है। शहर में धारा 163 (144) लगाई गई है। , मुलताई में RSS के जिला प्रचारक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी।
3.गुना शहर में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार पति-पत्नी करीब 20 फीट दूर जाकर गिरे। हादसे में बाइक पर बैठी महिला प्रियंका कुशवाह और पति दीपक की मौत हो गई।
