टोरी कॉर्नर की गेर से रंगों के उत्सव की शुरुआत हुई। यही टोली रंगपंचमी की पारंपरिक गेर में सबसे आगे हैं। इसमें तीन टैंकरों पर मिसाइलें लगाकर रंग बरसाया जा रहा है नगर निगम की गेर में हाथी की प्रतिकृति की सूंड से रंगीन पानी की बौछार की जा रही है। वंही कुशवाह नगर से मरीमाता तक राधाकृष्ण फाग यात्रा में संस्कृति के रंगों के साथ नृत्य और होली का माहौल सनातनी विधायक गोलू शुक्ला के साथ देखने को मिला ।
संगम कॉर्नर समिति की गेर में बरसाना की टीम लट्ठमार होली खेल रही है। इसमें राधा-कृष्ण की जोड़ी रासरंग करती शामिल है। युवाओं की टोली देशभक्ति के तरानों पर नाचती-झूमती करती चल रही है। मॉरल क्लब समिति की गेर में 15 ब्लोअर मशीनें, 6 डीजे गाड़ियां, एक बड़ी बोरिंग मशीन और 6 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां शामिल हैं।
