विजयादशमी पर सामूहिक शस्त्र पूजन
इंदौर सीधा लक्ष्य – विजयादशमी के पावन अवसर पर संस्था श्रीसर्व सेवा द्वारा कुशवाहा नगर चौराहे पर भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों रहवासियों ने सामूहिक रूप से शस्त्रों का पूजन कर सनातन संस्कृति के इस उत्सव को परंपरागत रूप से मनाया।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी टीनू जैन, दुर्गा वाहिनी मालवा प्रांत की संयोजिका स्नेहा जी सहित कई गणमान्य नागरिक, भाजपा और संघ के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
संस्था के संयोजक अजय कुशवाहा ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं बल्कि जन-जागरूकता अभियान भी है। उन्होंने कहा कि संस्था ने स्वतंत्रता दिवस पर 151 स्थानों पर झंडा वंदन का आयोजन किया था, और उन्हीं स्थानों पर विजयादशमी पर भी 151 जगह शस्त्र पूजन किया गया। इसका मुख्य आयोजन कुशवाहा नगर चौराहे पर हुआ।
