
विजयनगर क्षेत्र में भी डीसीपी, यातायात राजेश कुमार त्रिपाठी और यातायात के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में जप्त 1000 से अधिक साइलेंसरो पर रोड रोलर चलाकर नष्ट किया गया।डीसीपी त्रिपाठी ने कहा कि नियम विरुद्ध तेज/कर्कश ध्वनि साइलेंसर लगा कर आमजनमानस में भय पैदा करने वाले वाहन चालकों पर निरन्तर कार्यवाही की गई है। मॉडिफाई साइलेंसर से निकलने वाली तेज एवं विस्फोटक ध्वनि न केवल वातावरण में ध्वनि प्रदूषण फैलाती है, बल्कि नागरिकों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव डालती है। यह ध्वनि बुजुर्गों, बच्चों एवं मरीजों के लिए विशेष रूप से हानिकारक है। पुलिस द्वारा तेज कर्कश ध्वनि, पटाखा साउंड मॉडिफाइड साइलेंसर पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।इंदौर ट्रैफिक पुलिस की वाहन चालकों/दुकानदारों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में किसी भी प्रकार का मॉडिफाई साइलेंसर न लगाएं न ही इस तरह का अवैध साइलेंसर बेचे।
